सोलन में संपन्न हुआ ABVP का 43वां प्रांत अधिवेशन

ABVP's 43rd provincial convention concluded in Solan
सोलन में संपन्न हुआ ABVP का 43वां प्रांत अधिवेशन

नूरपुरः- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का 43वां प्रांत अधिवेशन 2,3 व 4 अक्टूबर को मां शूलिनी की पवित्र धरा सोलन में संपन्न हुआ। अधिवेशन के प्रदर्शनी उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पदम श्री विजय सरैयक ने शिरकत की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।

इस अधिवेशन में 2022-2023 के लिए प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री चुने गए। जिसमें डॉक्टर सुनील ठाकुर को पुनः एक बार प्रदेश अध्यक्ष व आकाश नेगी को प्रदेश मंत्री चुना गया। इस अधिवेशन में पूरे हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 609 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठनात्मक जिला नूरपुर के मीडिया प्रमुख मनीषा चौधरी में यह जानकारी आज एक प्रैस नोट मे देते हुुए कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में अपना विशेष स्थान रखता है।

यह भी पढ़ेंः- कोरोनाकाल में उम्मीद की किरण बनी आशा वर्करः राकेश पठानिया

साक्षरता दर में भी हिमाचल प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में आगे हैं। नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा इसका उद्घाटन होना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इसी के चलते अगर देखा जाए तो हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज प्रदेश का पहला ऐसा शिक्षण संस्थान है। जो केवल हाइड्रो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में युवाओं को तैयार करेगा। शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के कदम लगातार बढ़ रहे हैं।

सोलन में सम्पन्न हुए इस अधिवेशन में वर्ष 2022-2023 के लिए प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की भी घोषणा की गई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति पराशर, डॉक्टर संजय शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. रमेश ठाकुर, डॉ. इंदर नेगी व प्रदेश सह मंत्री अभिषेक कुमार, नैंसी अटल, रितिक पालसरा, कुंगा डेचन, सौरभ शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री गौरव अत्री व नूरपुर जिला के कार्यकर्ता को भी प्रदेश कार्यकारणी में दायित्व दिए गए। इसमें अमित ठाकुर को प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय कला मंच की जिम्मेवारी दी गई। श्वेता पठानिया को प्रदेश कार्य स्मिति की जिम्मेदारी दी गई। सिया राणा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारियां दी गई।
संवाददाताः- विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।