कामगार की आत्महत्या मामले पर साथियों का फूटा आक्रोश

उज्जवल हिमाचल। ऊना

भंजाल में कामगार की आत्महत्या मामले पर साथियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते सीटू ने गगरेट में उद्योग के बाहर धरना प्रदर्शन किया। मजदूरों और उनसे जुड़े संगठन की मांग है कि आत्महत्या के लिए उकसाने वाले उद्योग के एचआर के दो कर्मियों को गिरफ्तार किया जाए।

  • सीटू का गगरेट में उद्योग के बाहर धरना-प्रदर्शन

  • प्रबंधन के दो कर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग

मृतक को 40 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए उसकी पत्नी को नौकरी दी जाए। जब तक यह मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक कोई भी कर्मी काम पर नहीं जाएगा।