अग्निहोत्री ने पीड़ित परिवारों को प्रदान की मुआवजा राशि

एमसी शर्मा। नादौन

नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत गवाल पत्थर के टकरू गांव में कश्मीरी देवी एवं आशा रानी के प्राकृतिक आपदा कारणवश जले हुए घरों का विजय अग्निहोत्री ने मौके पर स्वयं जाकर जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों एसडीएम विजय धीमान, नायब तहसीलदार, पटवारी के साथ तत्काल प्रभाव से पीड़ितों को मुआवजा राहत राशि 1 लाख 10 हजार प्रदान की।

यह भी देखें : सरकार व प्रशासन ने नहीं सुनी फरियाद तो युवा प्रधान ने अपने खर्चे पर बना डाली सड़क…

विजय अग्निनोत्री ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन का प्रथम कर्तव्य ही तत्काल प्रभाव से पीड़ितों की सहायता करना है, लेकिन अग्निकांड में संपति के अलावा भावनात्मक तौर पर जो भी लोगों का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व वह स्वयं क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में साथ देने हेतु प्रतिबद्ध हैं।