किसानाें के हित में नहीं सरकार द्वारा पारित कृषि बिल : काजल

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

विधायक पवन काजल ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल का विरोध किया है। काजल ने कहा इस अध्यादेश के लागू होने से जहां किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिलेगा। वहीं, एपीएमसी का आस्तित्व समाप्त होने से निजी कंपनियों की मनमानी होगी। काजल ने कहा कि केंद्र सरकार ने मटाैर-शिमला फोरलेन को रद्द कर हिमाचल और खासकर जिला कांगडा की जनता से धौखा किया है। काजल ने कहा भाजपा ने चुनावी बेला पर हिमाचल में दो फोरलेन और कई नेशनल हाई-वे घोषित कर चुनाव जीता, अब अपने हाथ पीछे खींच रही है।

उन्होंने कहा कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के नाम पर भाजपा सरकार आए दिन बयानबाजियां कर जनता को भ्रमित कर रही है। विधानसभा में मुख्यमंत्री फोरलेन और हवाई अड्डे के विस्तार पर स्थिति साफ करने में नाकाम रहे है। काजल ने रविवार को खोली गांव से आए प्रतिनिधिमंडल साथ चर्चा कर
रहे थे।

उन्होंने कहा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी संपर्क सड़क मार्गों पर कोलतार बिछाकर दशहरे से पहले चकाचक कर दिया जाएगा। खोली गांव के एक वार्ड में पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाएगा। इस मौके पर सपना, कमलेश, कमला, पुष्पा, रीता, लीला व अरुणा सहित महिला मंडल की कार्यकर्ता उपस्थित रही।