सोलन नगर निगम बनाने पर आमजन ने जताया सीएम का आभार

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। साेलन

सोलन को नगर परिषद से नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद सोलनवासी प्रसन्न है व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त कर रहे हैं। लोगों को खुशी है कि लंबे अरसे बाद उनकी मांग पूरी हुई है, जिससे अब सोलन मे विकास की रफ्तार बढे़गी।

बात करते हुए लोगों ने बताया कि लंबे अरसे से सोलनवासियों की नगर निगम बनाए जाने की मांग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की राजनीतिक इच्छाशक्ति से पूरी हुई है। लोगों ने बताया कि सोलन को नगर निगम बनाए जाने से यहां का चहुमुखी विकास होगा व केंद्र की योजनाओं का सीधा लाभ सोलन नगर निगम को मिलेगा। बजट भी पहले से अधिक होगा, जिससे लोगों को उम्मीद है कि नगर निगम बनने से सोलन मे विकास का काया पलट होगा।