भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों ने आमजन परेशान : केवल सिंह पठानिया

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के बसनूर पंचायत के लंजोत गांव में ओर भनाला पंचायत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के तहत बसनूर पंचायत की जनता को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसान-बागवान एवं समग्र समाज के उत्पीड़न के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया। स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा की प्रदेश के हर वर्ग की जनविरोधी नीतियों ने आम जनमानस को परेशान कर रखा है।

चार वर्ष पहले भाजपा पार्टी ने प्रदेश की जनता को विकास के नाम पर महंगाई को कम करने के नाम पर युवाओं को रोजगार देने के नाम पर, महिलाओं के अत्याचार रोकने के नाम पर कर्मचारियों के हितों की रक्षा के नाम पर ओर किसानों की दाेगुनी आय के नाम वोट हथियाए और सत्ता हासिल कर ली, लेकिन आज चार वर्ष बाद भी भाजपा सरकार ने किसी भी वर्ग की सुध नहीं ली और झूठ बोल कर प्रदेश के हर वर्ग को बेबकुफ़ बनाया जा रहा है।

यह भी देखें : सीएम की अध्यक्षता में होने वाली जेसीसी बैठक में अराजपत्रित कर्मचारीयों को बड़ी राहत की आस

आज प्रदेश में न तो महंगाई कम हुई, बल्कि 2017 के मुकाबले दाेगुना बढ़ी है, न ही प्रदेश के युवाओं को रोजगार बढ़ाया, बल्कि युवाओं को रोजगार नाम पर ठगा गया है, न ही महिलाओं के हितों की रक्षा की जा रही है। कर्मचारियों को डराया जा रहा है। कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा। किसानों की दाेगनी आय तो हुई नहीं, लेकिन जो कमा रहे थे, वाे भी तीन काले कानून ला कर बंद कर दी गई।
जनता पर तानाशाही फैसले थोपे जा रहे हैं, जिनके कारण जनता को हर दिन मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। पठानिया ने कहा कि आज शाहपुर हल्के की दुर्दशा देख कर मन दुःखी होता है, जो आज तक जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।

चार वर्ष पहले कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से शाहपुर को विकास के नाम से जोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद शाहपुर में कोई नई योजना नहीं आई, बल्कि जो योजनाएं स्वीकृत थी, उनको बंद करके शाहपुर हल्के में विकास होने से रोका गया। आज जनता परेशान है। अब शाहपुर की जनता भी भाजपा सरकार और भाजपा विधायक से तंग आ चुकी है, अब जनता बदलाव चाहती है और शाहपुर को विकास के नाम पर जानना चाहती है। 2022 में शाहपुर की जनता कांग्रेस का विधायक बना कर शाहपुर को मॉडल विधानसभा के रूप में देखना
चाहती है।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, पूर्व उप प्रधान अमर नाथ, पवन कुमार पूर्व पंचायत समिति, बलि राम, वचित्र सिंह शाहपुर यूनिट भूत पूर्व सैनिक लीग, अशवनी कुमार, रमेश चंद, सुभाष राणा, रत्न चंद, कृपाल, संसार चंद, ईशु, सुमित शर्मा एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष, पूर्व प्रधान रविंद्र राणा, पूर्व प्रधान नीलम राणा, काजो राम एसटी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर, देश राज पंचायत समिति सदस्य, करनैल संमकड़िया, कैप्टन शक्ति सिंह, सुरेश पटाकू उपप्रधान, बचित्र सिंह व विनोद कुमार वार्ड सदस्य एवं स्थानीय जनता मौजूद थी।