70 साल तक भ्रष्टाचार में ही संलिप्त रही कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। सोलन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया अर्की में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो कांग्रेस ने 70 साल में नहीं किया मोदी सरकार ने 7 साल में कर दिखाया। मोदी सरकार ने हर घर में गैस चूल्हा, सबका बैंक खाता, पक्का मकान, बिजली और हर घर मे नल और नल में जल पहुंचाने का काम किया है जबकि कांग्रेस 70 साल तक भ्रष्टाचार में संलिप्त रही और लोगों तक सुविधाएं नहीं पहुंचाई।

महंगाई को लेकर कांग्रेस को दी डिबेट की चुनौती…

वहीं, महंगाई को लेकर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को डिबेट के लिए चुनौती देते कहा कि कांग्रेस सरकार में 2004 से लेकर 2014 तक महंगाई 12 प्रतिशत पहुंच गई थी जबकि मोदी सरकार के कार्यकाल में महँगाई दर 4 प्रतिशत से ज्यादा कभी नहीं हुई।

100 करोड़ वैक्सीनेशन का बनाया कीर्तिमान…

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड महामारी में मोदी सरकार के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने देश में ही 9 महीने में टीके का निर्माण किया और अगले 9 महीने 100 करोड़ लोगों को टीका लगाने का भी कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कोरोना टीका की पहली डोज लगाने में देश मे प्रथम रहा है जिसके लिए प्रदेश की सरकार और स्वास्थ्य कर्मी बधाई के पात्र हैं।