जनसैलाब को देखकर अनुराग हुए गदगद, कहा पीएम ने छोटी आयु में मुझे मंत्रिमंडल में दिया मौका

उज्जवल हिमाचल। सोलन

जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत परवाणू में स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सेहजल द्वारा किया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुखराम चौधरी, राजीव बिंदल, पुरषोत्तम गुलेरिया, के एल ठाकुर, रश्मि धर सूद, डेज़ी ठाकुर , ज़िला अध्यक्ष आशुतोष वैद्या व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल आगमन पर स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का आज से हिमाचल में शुभारम्भ हो गया है। हिमाचल की जनता में इस यात्रा और अनुराग ठाकुर के आगमन में जनता में भारी जोश है। सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के युवा को मंत्रिमंडल में स्थान दिया था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल में देश के सभी वर्गों को जगह दी । उन्होंने कहा कि देश के नेतृत्व में हिमाचल अग्रमी भूमिका में है। देश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी हिमाचल से हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनता का धन्यवाद किया। और कहा कि वह उनको इस बारिश के मौसम में भी आशीर्वाद देने आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री ने इतने छोटे से राज्य से इतनी छोटी आयु में मुझे अपने मंत्रिमंडल में मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी चाहते थे कि मंत्रिमंडल का परिचय लोक सभा में हो पर कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया। हमारे मंत्रिमंडल में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। केंद्र का मंत्रिमंडल आज तक का सबसे युवा मंत्रिमंडल है। उन्होंने कहा कि हम सब मिल कर जनता की सेवा करने आए है और उसमें हम कभी कोई कसर नही छोड़ेंगे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हर घर को नल योजना के अंतर्गत अगले 3 साल में सबको घर में जल प्राप्त होगा। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल सरकार की शबरी योजना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्वला योजना और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार की ग्रहणी सुविधा योजना के अंतर्गत हर घर को चूल्हा दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरे भारत के सम्पूर्ण विकास के लिए तत्पर पर है।