आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

गौरव कौंडल। पराैर

ब्लाॅक भेडू महादेव ग्रांम पंचायत डूक के पूर्व उप प्रधान विजय सिंह राणा ने आज आशा कार्यकार्ताओं को कोरोना वैश्विक महामारी के चलते घर-घर जारकर अपनी सेवाएं दे रही है। आशा कार्यकार्ताओं की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए उन्हें फेस शाील्ड देकर सम्मानित किया। विजय राणा ने कहा की आशा कार्यकार्ताओं इस संकट की घड़ी मे अपनी प्रवाह किए बिना जनसेवा में दिन रात कार्य में जुटी हुई है। जो कि इनकी समाज के प्रति अपने कर्तव्य निष्ठा को दर्शता है।

विजय ने कहा कि आशा कार्यकार्ताओं अपनी जान को जोखिम डालकर महामारी से संक्रमित लोगों के बीच जाकर उनकी सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के अंदर जो महामारी का डर पैदा हो गया है, उसके प्रति आप लोगों को जाकरूक कर रही हैं।

विजय सिंह ने कोरोना महामारी के इस दौर में एक बहादुर योद्वा के रूप मे कार्य के लिए उन्हें अपने कार्य के सराहा एवं बधाई दी। इस अवसर पर रंजना देवी, सुनीता देवी, सुष्मा देवी व अन्य आशा कार्यकार्ता मौजूद रही।