आशु व चारु के भजन “कृष्ण पहाड़ों” का ने मचाई धूम

उमेश भारद्वाज। मंडी 

हिमाचली लोक संगीत में बुलंदियों के शिखर पर विद्यमान और गायकी व वाद्य यंत्रों की गूढ़ जानकारी रखने वाले गायक अश्वनी शर्मा का कृष्ण भजन कृष्ण पहाड़ों का इन दिनों खूब सूर्खियां बटोर रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के गीत व नाटक प्रभाग शिमला में कार्यरत अश्वनी के साथ इस भजन को शिमला की चारु शर्मा ने भी अपनी खूबसूरत आवाज से संजोया है। पहाड़ों के हुस्न को दिखाते हुए फिल्माए कृष्ण पहाड़ों का भजन को यू टयूब चैनल पर संगीत के चाहने वालों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

आशु भाई के नाम से जाने वाले अश्वनी शर्मा के इससे पहले करीब 11 कृष्ण भजन रिलीज हो चुके हैं। लेकिन उसके बाद उनके कृष्ण भजनों के इस सफर में 12 वर्षों को विराम लग गया। अब 12 वर्षों के बाद उन्होंने कृष्ण पहाड़ों का भजन के साथ जिस तरीके से अपनी वापसी की है, वह काबिले तारीफ है। सुरेंद्र नेगी द्वारा संगीतबद्ध इस गीत को अश्वनी शर्मा ने स्वयं कंपोज किया है। सिरमौर जिला के करगाणु, गिरी नदी, गिद्ग और राजगढ़ के क्षेत्रों में फिल्माएं गए इस गीत के वीडियो में विनय कश्यप और स्वाति शर्मा ने अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे हैं। इनके रुप रंग को संवारने में सोनिया भारद्वाज ने भी खूब मेहनत की है। सन्नी शांडिल द्वारा भजन का वीडियो का निर्देशन बेहतरीन तरीके से किया गया है।