कांग्रेस ने ‘छिंज’ शब्द का गलत मतलब निकाला, वीरभद्र सिंह का हमेशा सम्मान किया: हंसराज

विधानसभा उपाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर दी सफाई

उज्जवल हिमाचल। चंबा

बीते दिनों कांग्रेस पर की गई टिप्पणियों पर आलोचना के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने सफाई दी है। हंसराज ने अपने शब्द छिंज पर कहा कि कांग्रेस ने इसका अलग मतलब निकाल लिया और और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि चुराही भाषा में दिए बयान का बिलकुल मतलब निकाला गया। उन्होंने कहा कि मैने सिर्फ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं है। हंसराज ने कहा कि मैंने कभी स्व. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अपमान नहीं किया। मैने उनके परिवार का हमेशा सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि अगर अच्छा विपक्ष न हो तो खेलने का मजा नहीं आता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में स्व. पूर्व वीरभद्र सिंह कद्दावर नेता थे। उनकी कभी भी किसी से तुलना नहीं हो सकती। लेकिन अब कांग्रेस में अब कोई नेता नहीं दिखता जो भाजपा का मुकाबला कर सके। उन्होंने कहा कि समय-समय पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने उनकी व्यक्तिगत तौर पर मदद की है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस बुरी तरह से हारेगी और वह भी अपने कारणों से। उन्होंने कहा कि कीचड़ में ही कमल खिलेगा और इसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।

Comments are closed.