बडौण की कांता देवी व ढेलू हार की सीतमा ने जीती मटका फोड़…

जिमजिमा की सरोज ने जीती म्यूजिकल चेयर रेस

Various sports competitions were organized for women during the state level small Shivratri fair Jogindernagar.
मटका फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं

जतिन लटावा। जोगिंद्रनगर 

तीन अप्रैल-एक से पांच अप्रैल तक मनाये जा रहे राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्द्रनगर के दौरान महिला मंडलों के लिये विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस बीच आयोजित मटका फोड़ प्रतियोगिता को महिला मंडल बडौण की कांता देवी तथा ढेलू हार की सीतमा देवी ने संयुक्त तौर पर जीता है। जबकि महिला मंडल छपरोट की शेमी देवी दूसरे तथा महिला मंडल पंजागणा की प्रकाशो देवी तीसरे स्थान पर रही। मटका फोड़ प्रतियोगिता में विभिन्न महिला मंडलों से लगभग 60 महिलाओं ने भाग लिया।

इसी तरह आयोजित म्यूजिकल चेयर रेस को शिवा महिला मंडल जिमजिमा की सरोज ने जीता है, जबकि महिला मंडल समखेतर की लीला देवी दूसरे तथा शिवजन महिला मंडल जलपेहड़ की मीना तीसरे स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर रेस में भी विभिन्न महिला मंडलों से लगभग 60 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया।