कांगड़ा-चंबा सीट पर फिर रिकार्ड कायम करेगी भाजपा

डॉ. राजीव भारद्वाज को टिकट मिलने के बाद कांगड़ा भाजपा नेताओं ने फील्ड में संभाला मोर्चा

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

भारतीय जनता पार्टी ने कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से एक ऐसे उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाया है जो पिछले कई दशकों से सिर्फ संगठन के लिए ही काम करते रहे हैं। जिसको लेकर कांगड़ा भाजपा नेता फील्ड में जुट गए हैं। यह बात जिला परिषद कांगड़ा के चेयरमैन रमेश बराड़, पूर्व प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक संजय चौधरी व भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि पिछले दो चुनावों में भाजपा ने कांगड़ा-चंबा से शानदार जीत दर्ज की थी। इस बार सभी भाजपाई मिलकर पार्टी को जिताएंगे। इसके लिए उन्होंने डॉ. राजीव भारद्वाज की जीत के लिए कमान संभाल ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले दो चुनावों से भी बड़ी जीत हासिल करेगी।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी ने एक ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जिसने पिछले लंबे समय से संगठन के लिए काम किया है। डॉ. राजीव भारद्वाज को उनके साधारण व्यक्तित्व और संगठन के प्रति ईमानदारी से काम करने का इनाम ही मिला है। डॉ. भारद्वाज के व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने से पार्टी के नेताओं में भी किसी तरह का कोई मतभेद नही है। सभी पार्टी नेता उनको उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष है और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं। उन्होंने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष से लेकर भाजपा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। राजीव भारद्वाज पूर्व भाजपा सरकारों में परिवहन निगम के उपाध्यक्ष के अलावा कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक केसीसी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें