तीनों कृषि कानून वापस लेने पर भारतीय किसान यूनियन ने जताई खुशी

सुरेंद्र सिंह सोनी। नालागढ़

नालागढ के विश्राम गृह में भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान सुरमुख सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि यह तीनों कानून सांसद में पारित किए थे लेकिन जब तक संसद में तीनों कानून को रद नहीं किया जाएगा तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

जिला अध्यक्ष सुरमुख सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले भी इस बारे में कई फैसला लिए है। यह खाली घोषणाएं ही रही। इसलिए संसद में कृषि कानून को रद किया जाए और एसएसपी पर कानून बनाए जाए। बैठक में उजागर सिंह, जगजीत सिंह, अमृत पाल सिंह, कुलदीप सिंह, कुलविंद्र सिंह, गुरचरण सिंह चन्नी, चनन सिंह, सतपाल सिंह, प्रीतपाल सिंह मौजूद रहे।

उधर, अखिल भारतीय किसान सभा की प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री ने नए कृषि कानून को वापस करने का स्वागत किया है। प्रदेश महासचिव नरेश घई ने कहा कि यह फैसला किसानों के हितों में हुआ है। यह फैसला किसानों की ओर से एक वर्ष से चलाए जा रहे संघर्ष की नतीजा है। इसमें करीब सात सौ किसानों ने अपनी शाहदत दी है। किसान सभा ने मांग की है कि केंद्र सरकार किसानों की फसल खरीद करने बारे न्यूनतम मूल्य का कानून बना कर किसान हित में शीघ्र फैसला ले।