भेडू महादेव में पूरे विधि-विधान से किया स्व.वीरभद्र का अस्थी विसर्जन

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर

प्रराक्रम प्रवाह दो-दिवसीय अस्थी कलश महायात्रा के बाद देवतूलय स्व. राजा वीरभद्र सिंहजी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई। सुलह विधानसभा क्षेत्र के भेडू महादेव में पूरे विधि-विधान से अस्थी विसर्जन किया गया। इसमें पूर्व विधायक जगजीवन पाल सुलह कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरुण राणा, जिला परिषद/महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमारी, नीलम मलिक पार्षद, जिला जिला परिषद ध्रुव सिंह, जिप रूपरेखा व सीताराम सैनी, ईश्वरदास, धर्म सिंह कटिहाल, परितोष गुप्ता, जगदीश सिंह, अमन ठाकुर, किशोरी लाल, मेहता सविता भटेढिया, कुमारी वंदना कांगड़ा कांग्रेस मीडिया, सुनील शर्मा युवा कांग्रेस अध्यक्ष, अमित कटोच व विशालव कई कार्यकर्ता व हजारों की संख्यां में शामिल हुए।