भोजपुरी अभिनेत्री ने अपने प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

उज्जवल हिमाचल। प्रयागराज

थाना क्षेत्र के घोघापुर गांव में मंगलवार को एक भोजपुरी अभिनेत्री ने प्रेमी के घर पर बवाल मचा दिया। अभिनेत्री का आरोप था कि रोहित शादी का वादा कर उसके साथ तीन सालों से दुष्कर्म कर रहा था।

वह उसकी शादी कहीं और नहीं होने देगी। बवाल बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच और अभिनेत्री द्वारा उपलब्ध कराए गए सुबूतों के आधार पर पुलिस ने बुधवार को रोहित यादव को दुष्कर्म समेत कई धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।