कांग्रेस को बड़ा झटका, दो पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन

उज्जवल हिमाचल। बिलासपुर

बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के साथ काफी लंबे समय से कार्य कर रहे कमलेन्द्र कश्यप व हुसैन अली ने कांग्रेस पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप व जिला उपाध्यक्ष हुसैन अली ने भाजपा के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान के व विधायक सुभाष ठाकुर की अगवाई में भाजपा का दामन थाम लिया।

बता दे कमलेंद्र कश्यप कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार हैं। वह नगरपरिषद बिलासपुर के कई बार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह लंबे अर्से तक कॉग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है और कांग्रेस पार्टी में कार्यकताओं को कोई सम्मान नहीं दिया जाता है। जिस कारण दु:खी होकर कांग्रेस पार्टी के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।उ न्होंने कहा बिलासपुर नगर परिषद में इस बार कमल लहराएगा सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में अथाह विकास किया जा रहा है। वहीं कमलेंद्र कश्यप ने कहा कि उनका कार्य लोगों की सेवा करना है। कांग्रेस में उनको वो समान नही मिल रहा था काफी समय से उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा था उसको लेकर उन्होंने लोगों की सेवा करने के लिए भाजपा का दामन थामा है जिस तरह वो पहले लोगों की सेवा कर रहे थे उसी तरह वह यंहा भी करेंगे।