मुख्य सचिव अरुण कुमार की भी कोरोना से मौत

उज्जवल हिमाचल । पटना

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से है। बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से संक्रमित होने के बाद निधन हो गया है। मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह कोरोना संक्रमित थे और राजधानी के पारस अस्पताल में भर्ती थे। अब से कुछ देर पहले उनकी मौत की खबर सामने आई है। सरकार ने अपने मुख्य सचिव के मौत की पुष्टि कर दी है। 1985 बैच के आईएएस अफसर अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव के इससे पहले बिहार के विकास आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं। 15 अप्रैल को ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी । इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह में संक्रमण का पता चलने के बाद पहले उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन सेहत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी 28 फरवरी को दीपक कुमार के मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के बाद अरूण कुमार सिंह बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए गए थे।
बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने शोक जताया है। इसके अलावा मंत्री संतोष माँझी, ॥्ररू प्रवक्ता दानिश रिजवान, धीरेंद्र कुमार सिन्हा ऊर्फ मुन्ना और विजय यादव ने भी दुख प्रकट किया है। मांझी ने कहा कि ‘देश ने एक कुशल प्रशासक एवं शिक्षाविद खो दिया,उनके निधन से दुखी हूं।