पेवर ब्लॉक्स से स्किड हुई बाइक, बाल बाल बचें सवार

एसके शर्मा। हमीरपुर

उपमंडल बड़सर में खराब सड़काें पर पेवर ब्लॉक्स लगाने के बाद दोपहिया वाहन चालकों की समस्या घटने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। हालात ये हैं कि लगभग हर रोज वाहन चालक स्किड होकर अपनी हड्डियां तुड़बाने पर मजबूर हैं। बिझड़ी से घोड़ी धबीरी सड़क पर सोमबार को पेवर ब्लॉक्स से स्किड हुए बाइक सवार 15 फीट नीचे गिरते गिरते बचें। स्थानीय लोगों ने उनको घटनास्थल से उठाकर प्राथमिक उपचार दिया। स्थानीय निवासी रिटायर्ड कैप्टन सुरेंद्र धीमान ने कहा कि इस स्थान पर पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जबकि मोड़ भी काफी खुला है। कई बार तो दोपहिया वाहन डंगे के नीचे गिर चुके हैं।

पेवर ब्लॉक्स का गैप भरने के लिए यहां मोटा रेत डाला गया है, जो कि सडक़ पर फैल कर दुर्घटना का कारण बन रहा है। बताया जा रहा है कि पेवर ब्लॉक्स के गैप को भरने के लिए बारीक रेत डाला जाना होता है। अब नियमों को दरकिनार करके किए गए इस काम के कारण आम लोग अपनी जान माल का नुकसान करवाने पर मजबूर हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को इससे पहले मामले की जानकारी ही नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोगों व वाहन चालकों नें इस स्थान पर सड़क की सफाई करवाकर गैप के बीच बारीक रेत भरने की मांग की है। संबंधित अधिकारियों के अनुसार अगर ऐसा हो रहा है, तो सड़क की सफ़ाई करवाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।