भामस के संस्थापक की जयंती पर किया नमन

सुरिंद्र मिन्हास। फतेहपुर

मंगलबार की श्री नृसिंह सरस्वती विद्या मंदिर फतेहपुर में भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दतोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करते हुए स्कूल के तत्कालीन मुख्याध्यापक जगदेब सिंह ने कहा दत्तोपंत ठेंगड़ी मेधावी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने वकालत की पढ़ाई की, परंतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रभावित होकर संघ के प्रचारक के रूप में केरल में कार्य करने लगे।

उसके बाद बंगाल में भी संघ के प्रचारक रहे और उसके बाद विभिन्न संगठनों के साथ जुड़कर व अनुभव प्राप्त करके उन्होंने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की, जो आज दुनिया का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है। इसके पश्चात उन्होंने भारतीय किसान संघ की स्थापना करके एक बहुत बड़ा देश का हित किया और 1990 में इन्होंने स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना की। अपने जीवन में इन्होंने 40 पुस्तकें लिखीं। उनके अनुभव को देखकर सरकार ने इन्हें राज्यसभा का दो बार सदस्य बनाया। इस मौके पर स्कूल प्रशासन के साथ-साथ सेकेंडरी बिंग के बच्चे भी उपस्थित रहे।