कांग्रेस नेता की अमर्यादित टिप्पणी के लिए सोनिया गांधी मांगे माफ़ी: संबित पात्रा

उज्जवल हिमाचल। शिमला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ भाजपा मुखर हो गई है इसको लेकर भाजपा सदन और बाहर प्रदर्शन कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसके लिए स्वयं सोनिया गांधी से माफ़ी मांगने को कहा।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि राष्ट्रपति का पद सवेंधानिक पद है। पहली बार इस पर आदिवासी महिला आसीन हुई है। एक महिला गरीबी से उठ कर सर्वोच्च पद पर पहुंची है कांग्रेस पार्टी इसे पचा नहीं पा रही है। राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहना अमर्यादित टिप्पणी है। अधीरंजन चौधरी ने यह बयान सोनिया गांधी की पूछताछ के विरोध में धरने के दौरान दिया। यह बयान सोनिया गांधी के कहने पर दिया गया है इसलिए सोनियां गांधी को राष्ट्र से माफ़ी मांगनी होगी।

वहीं, सांबित पात्रा ने कहा कि प्रदेश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल के करीब है और यह कार्यक्रम केंद्र की ओर से सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कवर किया जाएगा। भाजपा इस कार्यक्रम में तेजी लाने की भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 17 लाख परिवारों के घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इसके लिए प्रभात फेरी भी निकालेंगे।