भाजपा बड़सर बड़सर ने मनाया कारगिल विजय दिवस

एसके शर्मा। बड़सर

भाजपा मंडल बड़सर द्वारा कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में पूर्व की भांति मैहरे में मनाया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बड़सर विधानसभा क्षेत्र से दो वीर सैनिक दीप चंद राणा व प्रवीण कुमार कारगिल युद्व में शहीद हुए थे, इन्हें सुवें. बसंत राम, किरण वाला, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महासचिव चतर सिंह कौशल, यशवीर सिंह पटियाल, सदस्य जिला परिषद राजेश कुमार, बलजीत सिंह, जग्गननाथ बन्याल, बलबीर बन्याल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा दीप राणा व प्रवीण कुमार का नाम अमर रहेगा। उन्होंने दोनों शहीदों व इनके परिवारों को शत-शत नमन करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि जब भी शत्रु ने आक्रमण किया, तो हमारी सेना ने शत्रु के दांत खटटे करने मे कोई कसर नहीं छोड़ी और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की भी आहृति दी।

इस अवसर पर शहीदों के परिवारों में सु0 बसंत राम व किरण वाला को सम्मानित किया गया। इस शौर्य दिवस को बूथ स्तर पर भी मनाया गया। इसके उपरांत 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में पूर्व विधायक बलदेव शर्मा सहित बड़सर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर भी आयोजित किया गया।

Comments are closed.