आगामी विधानसभा चुनावों से पहले घर घर भाजपा अभियान शुरु

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने लोगों को सरकार की उपलब्धियों बताने और लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए घर-घर भाजपा अभियान शुरूआत की है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद दुष्यंत गौतम ने जानकारी देत हुए बताय कि 2022 में देश के पांच राज्यों में विधानासभा चुनाव होने जा रहे है। इसी के ध्यान में रखते हुए पार्टी ने इस अभियान की शुरूआत की हैं। न्यूज एजेंसी से वार्ता करते हुए गौतम ने कहा, हर बूथ से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता घरों में जाएंगे और परिवार के सदस्यों को कोरोना टीकाकरण कराने में मदद करेंगे।

अगर उनकी दूसरी खुराक देय होती है, तो पार्टी कार्यकर्ता दूसरी खुराक का स्लाट बुक कर लेंगे। भाजपा सांसद ने बताया कि इस दौरान पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की सूची वाले भाजपा के झंडे, स्टिकर और पर्चे भी बांटे जाएंगे।
उधर, कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव के लिए पुरी तैयारियां कर ली है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस में मुख्यमंत्री की घोषणाओं, सरकार के नए लक्ष्यों और तेवरों से बेचैनी है। इसके जवाब में कांग्रेस द्वारा अब आम जन के बीच जाकर सरकार और भाजपा के खिलाफ मोर्चाबंदी की जा रही है।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल गुरुवार से गांव-गांव कांग्रेस अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं। राज्य स्थापना दिवस और इससे कुछ समय पहले से मुख्यमंत्री नई घोषणाओं के साथ ही उन्हें अमल में लाने पर ताकत झोंक रहे हैं। सरकार की इस सक्रियता को लेकर कांग्रेस में हलचल है। 2022 के चुनाव की तैयारी में जुटी प्रमुख प्रतिपक्षी पार्टी किसी भी तरह सरकार को हावी होने का मौका नहीं देना चाहती है। यही वजह है कि सरकार की ओर से नए कदमों की घोषणा होते ही कांग्रेस के दिग्गज नेता जनता के बीच जाने में देर नहीं कर रहे।