सीएम सुक्खू की नाकामियों से राजा परिवार को देखना पड़ा हार का मुख

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

नूरपूर लोकसभा चुनाव परिणाम के वाद प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल अवश्य लगा है लेकिन मोदी सरकार का 400 पार का नारा मतदाताओं द्वारा सफल न होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर जरुर उदासी पनपी है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल की शिरकत में भाजपा ने एक बार फिर लोकसभा में चुनाव परिणाम के बाद हाईकमान को खुश कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा की चारों सीटों पर भगवा रंग का परचम लहरा कर विदल ने लोकसभा चुनाव के परिणामो में 2022मे हुए विधानसभा चुनाव की हार का वाला लेकर कांग्रेस सरकार को भविष्य के लिए चुनौती दे डाली है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी हिमाचल प्रदेश में भाजपा की इस जीत को लेकर काफी खुश नज़र आए है। जीत का श्रेय प्रदेश पार्टी अध्यक्ष राजीव बिंदल की टीम को दिया गया है। वैसे तो राजीव बिंदल प्रदेश में भाजपा के लिए अच्छे मुख्यमंत्री सावित हो सकते हैं अगर केन्द्रीय भाजपा हाईकमान बिंदल को भविष्य में मुख्यमंत्री पद के लिए अनुभवता के आधार पर घोषित कर दें। बिंदल की शिरकत में काम करने वाली भाजपा की टीम ने मंडी लोकसभा सीट पर वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांगने वाले राज परिवार का वर्चस्व समाप्त कर दिया है।

भारद्वाज की शानदार जीत को लेकर जनता में काफी खुशी

इतना ही नहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा को भी इस बार कांग्रेस सरकार में हार का मुख शायद सुक्खू सरकार द्वारा संगठन से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान न दिए जाने की वकालत पर शायद हार का मुख देखना पड़ गया है जो बार-बार केन्द्रीय हाईकमान के समक्ष इस मुद्दे को उठाती रही है। कांगड़ा चम्बा लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डाक्टर राजीव भारद्वाज की शानदार जीत को लेकर जनता में काफी खुशी पाई गई है। मतदाताओं ने डाक्टर राजीव भारद्वाज की जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी को इस लिए दिया है कि उन्होंने चुनाव प्रचार में सिर्फ मोदी के नाम पर वोट मांगने के लिए मतदाताओं के आगे अपील की थी।

डाक्टर राजीव भारद्वाज की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा में भी हैरानी

डाक्टर राजीव भारद्वाज की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा में भी हैरानी है लेकिन सबसे अधिक हैरानी कांग्रेस मित्रों में जिन्हें कमजोर प्रत्याशी समझते रहे। कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा की हार का मुख्य कारण कांग्रेस हाईकमान द्वारा आउट साइडर प्रत्याशी तो दिया गया लेकिन आनन्द शर्मा चुनावों में प्रचार के दौरान जनता के बीच जाकर राजीव भारद्वाज की तरह सम्बन्ध नहीं बना सके। अतः कांग्रेस सरकार का लाभ उठाकर चुनाव जीतने का सपना उन्हें संसदीय क्षेत्र में कांग्रेसी नेता अवश्य दिखाते रहे। डाक्टर राजीव भारद्वाज की जीत की सबसे वड़ी खुशी प्रदेश में भाजपा के भीष्म पितामह शांता कुमार को हुई है।

राजनीति करके शहरवासियों को सिर्फ चुनावों में करते हैं याद 

शांता कुमार ने कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं को मुबारकबाद देते हुए कहा कि आपने जिस प्रत्याशी को चुनाव जीता कर भेजा है वह ईमानदार छवि व कर्मठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता है जो मतदाताओं की आवाज को जनहित में लोकसभा में उठाएगा। गौरतलब है कि डाक्टर राजीव भारद्वाज के पैतृक शहर नूरपूर में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का की शिरकत में भाजपा को पहली बार ऐतिहासिक लीड मिलना नूरपूर शहर में अजय महाजन के साथ चलने वाले उन शहजादों को नसीहत है जो अकसर राजनीति करके शहरवासियों को सिर्फ चुनावों में याद करते हैं। शहर में भाजपा कि ऐतिहासिक लीड का कारण कांग्रेस सरकार में नगर परिषद प्रशासन की कारगुजारी पर अनेकों सवाल सफाई व्यवस्था व सड़कों की दयनीय स्थिति व सीवरेज व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी की कारगुजारी पर चर्चित है जिस कारण शहर में कांग्रेस को मिलने वाली लीड हार में बदल गई।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...