भाजपा नेत्री श्यामा शर्मा का निधन, सीएम ने जताया शोक

उज्जवल हिमाचल। नाहन

भाजपा नेता व पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा (70) का निधन हो गया। सोमवार को उनकी तबीयत और बिगड़ गई। पहले उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया उसके बाद उन्हें चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। श्यामा शर्मा कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं। श्यामा शर्मा तीन बार विधायक व एक बार मंत्री रह चुकी हैं।

आपातकाल के दौरान श्यामा शर्मा जेल में भी रही हैं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक जताया है। श्यामा शर्मा राजनीतिज्ञ के साथ-साथ वह एक कुशल अधिवक्ता भी थीं।