करसोग के युवा नेताओं को भाजपा ने प्रांत व जिला में दिया सम्मान

अधिवक्ता तेजेन्द्र शर्मा व भूपेन्द्र शर्मा को भाजपा युवा मोर्चा में दायित्व मिलने पर बार एसोसिएशन करसोग ने दी बधाई।

पीयूष शर्मा । करसोग

इस बार भाजपा संगठन में करसोग को प्रदेश से जिला स्तर तक बहुत महत्वपूर्ण दायित्व मिले हैं। जिससे लगता है कि करसोग का महत्व राजनैतिक दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी में बहुत बढ़ा है। भाजपा ने प्रदेश स्तर में संगठन चलाने की भारी प्रतिभा को देखते हुए अर्थशास्त्र में पोस्टग्रेजूएट तथा सेवा की भावना से ओतप्रोत पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री व उतर क्षेत्र संगठन मंत्री तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह-सम्पर्क प्रमुख समेत कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके बिहारी लाल शर्मा को भाजपा प्रदेश सचिव बनाया, वहीं पिछली बार भारतीय जनता पार्टी व विधायक हीरा लाल के लिए करसोग से अपनी दावेदारी छोड़ने वाले युवराज कपूर को पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रांत उपाध्यक्ष के पद से नवाजा।

गौरतलब रहे कि युवराज कपूर भी राजनीति शास्त्र में पोस्टग्रजूएट हैं और करसोग के युवाओं के दिल में बसते हैं, उन्होंने अपनी राजनीति महत्वाकांक्षा के लिए अपनी पुलिस विभाग में क्लर्क की रेगुलर नौकरी से त्याग पत्र देकर सन् 2014 से करसोग विधानसभा में फुलटाइम राजनीति कर रहे हैं। वहीं साहज पंचायत के पूर्व प्रधान व करसोग विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता कमल ठाकुर को जिला भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं युवा नेता अमी चन्द को संगठनात्मक जिला सुन्दरनगर के युवा मोर्चा का अध्यक्ष दायित्व सौंपा गया और इसके अलावा अपने सौम्य, ऊर्जस्वी व तेजतर्रार स्वभाव के लिए जाने व पहचाने जाने वाले अधिवक्ता तेजेन्द्र शर्मा को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सुन्दरनगर का जिला महामंत्री तथा सुन्दर, सुशील व क्रान्तिकारी स्वभाव के ठाकुर सेन शर्मा को युवा जिला सचिव बनाने पर पूरा भाजपा मंडल व विभिन्न कार्यकर्ता चहक उठे हैं।

वहीं अधिवक्ता भूपेन्द्र शर्मा व सुरेश कुमार ने एक बार फिर से करसोग मंडल में युवा मोर्चा तथा अनुसूचित मोर्चा का अध्यक्ष पद अपनी काबलियत पर हासिल किया है। उपरोक्त सभी नेता बहुत ही पढ़े लिखे तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से निकले हैं। विधायक हीरा लाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन गुप्ता, भाजपा नेता तारा चन्द ठाकुर, चिरंजी लाल शर्मा, भूपेन्द्र ठाकुर, सुरेन्द्र शर्मा, मनमोहन गुप्ता, धर्मपाल गुप्ता, ठाकुर सिंह, चरणदास, पूर्व प्रधान व भाजपा नेता भास्करानंद शर्मा, देवी सिंह ठाकुर व ठाकुर दास शर्मा, कंवर लाल गुप्ता, नेत्र सिंह ठाकुर, मनोहर ठाकुर, पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष भीखम राम शर्मा, पूर्व प्रधान बही-सरही देवी राम ठाकुर वाजपेयी, निर्मल ठाकुर, नंदलाल ठाकुर, इत्यादि ने कहा कि यह करसोग के लिए अत्याधिक हर्ष का विषय है कि करसोग की प्रतिभा को इतनी बड़ी संख्या में प्रदेश व जिला कार्यकारिणी में स्थान मिला है।