दुखद: जुब्बल कोटखाई के विधायक व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का पीजीआई में निधन

उज्जवल हिमाचल। शिमला

भाजपा के वरिष्ट नेता पूर्व में मंत्री एवं वर्तमान में विधायक मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का पीजीआई चंडीगढ़ मे आज निधन हो गया है ।वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और पीजीआई में उपचाराधीन थे। शुक्रवार को ही प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने पीजीआई चंडीगढ़ जाकर उनका हाल चाल जाना था। वह बीते 15 दिन से चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती थे। इसके बाद से से उनकी सेहत लगातार खराब होती रही और अब उनका निधन हो गया है। नरेन्द्र बरागटा के निधन पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संवेदनाएं व्यक्त की है।