भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संपन्न

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से किसान मोर्चा के प्रभारी व जिला महामंत्री रमेश बराड़, पूर्व विधायक संजय चौधरी , मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी उपस्थित रहे। बैठक में किसान मोर्चा को और भी मजबूत करने पर सभी पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष राजे स्याल ने की। बैठक के दौरान मोर्चा के अध्यक्ष राजे स्याल ने बताया कि जो कार्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दिए गए थे, उन पर सभी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

उन्होंने बताया कि एक बूथ पर 10 किसान परहरी बनाने व सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को अपने अपने बूथों में लोगों कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव को लेकर जागरूक करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्ष में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय चौधरी, जिला महामंत्री रमेश बराड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार किसानों को कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है।

आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास और तेज किए जाएं। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे सभी फैसलो को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। बैठक में उपाध्यक्ष विजय सोनी, जनक, अमितेश, देवी सिंह, महामंत्री अरविंद कुमार, सर्वजीत, सचिव सुभाष कुमार, रविंद्र कुमार, संदीप कुमाोर ,बब्लेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुन करण मीडिया प्रभारी अंचल कुमार, आईटी प्रभारी व लवलीश चौधरी उपस्थित रहे।

Comments are closed.