भाजपा को और मजबूत करेगा महिला मोर्चा: रंजू रस्तोगी

अंकित वालिया। कांगड़ा

आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर महिला मोर्चा ने अभी से कमर कस ली है। इसके मद्दनेजर कांगड़ा में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक टंडन क्लब में मंडलाध्यक्ष रेखा चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष रंजू रस्तोगी ने बतौर मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान कांगड़ा भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, भाजपा नेता मुनीष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी नेताओं ने महिला मोर्चा को और मजबूत करने पर अपने विचार प्रकट किए।

  • कांगड़ा में बैठक के दौरान नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया मंथन

इस मौके पर रंजू रस्तोगी ने कहा कि आने चुनावों में महिला मोर्चा कांगड़ा की सीट पार्टी के हिस्से में डालकर देगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए महिला कार्यकर्ताओं की ओर से हरसंभव प्रयास किया रहा है। बैठक में प्रदेश सरकार कर योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस दौरान भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने कहा कि जयराम सरकार के नेतृत्व में कागड़ा का एकसमान विकास हुआ है। कई योजनाएं धरातल पर आ गई हैं और कई विकास कार्यों पर काम चल रहा है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक चौ. सुरेंद्र काकू, मंडलाध्यक्ष सतप्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष नीतू दामीर, जिला महांमंत्री रमेश बराड़, अशोक खैहरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।