भाजपा ने सभी वर्गों को समाज में समानता के साथ जीने का दिया मौका

भाजपा ने विकास के सभी क्षेत्रों में नई रूपरेखा की स्थापित

उज्ज्वल हिमाचल। धर्मशाला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सकुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश को सशक्त, समृद्ध, और सुरक्षित बनाने के लिए अपने सार्वभौमिक उद्देश्यों की दिशा में प्रयासरत है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रन्जु रस्तोगी ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में देश की विकास और प्रगति को महत्वाकांक्षी तरीके से बढ़ावा दिया है। भाजपा ने उद्योगों को प्रोत्साहित किया, कृषि क्षेत्र को समृद्ध किया और अनेक योजनाओं के माध्यम से गरीबों तक विकास का लाभ पहुंचाया है।

रंजु रस्तोगी ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा को महत्वपूर्ण मानते हुए देश की सुरक्षा में मजबूती और अभिनवता लाने के लिए कठोर कदम उठाए हैं। सीमा सुरक्षा में सुधार, आतंकवाद के खिलाफ निष्ठा और सुरक्षा बलों की ताकत विकसित करने में भाजपा का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास के सभी क्षेत्रों में नई रूपरेखा स्थापित की है। इसके अंतर्गत बिजली, सड़क जल और इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारा गया है।

भाजपा के प्रयासों से लोगों की जीवनशैली में सुधार हुआ है और उन्हें नई संभावनाओं का दरवाजा मिला है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय में भाजपा ने सभी समाज के विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाओं की शुरुआत की है न भाजपा ने गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अनुसूचित जातियों को समाज में समानता के साथ जीने का मौका मिला है।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें