भाजपा मंडल कांगड़ा ने चुनावाें के लिए तैयार किया स्पेशल प्लान

कोर कमेटी आमजन तक ले जाएगी मोदी-जयराम सरकार के काम

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा भाजपा ने एकजुटता दिखाते हुए आगामी चुनावों के लिए स्पेशल प्लान तैयार कर लिया है। रविवार को कांगड़ा मंडल भाजपा की बैठक कांगड़ा में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष सतप्रकाश सोनी ने की। इस बैठक में जिला परिषद चेयरमैन रमेश बराड़ के अलावा पूर्व विधायक संजय चौधरी, नीतू दमीर, वीरेंद्र चौधरी, अशोक खैरा विशेष तौर पर मौजूद रहे।

इस दौरान तय हुआ कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को तेजी से आमजन तक पहुंचाया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं, जिनका लोगों को फायदा मिल रहा है। इन योजनाओं को सभी तक पहुंचाना और लाभ दिलाना महत्वपूर्ण कार्य रहेगा। दूसरी ओर इस बैठक में संगठन को भी मजबूती देने के लिए प्रयास तेज करने का निर्णय लिया गया।