उपचुनाव में विकास मुद्दों को दरकिनार कर लोगों को गुमराह कर रही भाजपा : राठौर

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर में शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के सभी अग्रणी सगठनों के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश। राठौर ने कहा कि भाजपा आज उप चुनावों में जनता के विकास के मुद्दों को दरकिनार करके इधर उधर की बातें करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। लेकिन जनता अब भाजपा की करनी ओर कथनी को समझ चुकी हैं ।

राठौर ने पुरानी पेंशन की बहाली पर कहा कि इन उप चुनावों में जनता के आशिर्बाद से कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करेगी लेकिन प्रदेश के 2022 के चुनावों में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर ओर एक्ससार्विस मैन लीग की मांगों को लेकर एव प्रदेश की जनता के हितों के अन्य मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र में डाल कर उनको पूरा करने का वायदा करेगी।

आज भाजपा सरकार ने चारो तरफ अराजकता फैला कर महँगाई बढ़ा कर कानून ब्यबस्था को लाचार बना कर प्रदेश की जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश की जनता के मुद्दों को बहाल करने की मांग प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के सामने रखी और कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी के सत्ता के आने के बाद हर बर्ग की जायज मांगो को पूरा किया जाए। जिससे प्रदेश की जनता का विसवास कांग्रेस पार्टी पर बना रहे।