विस चुनावों को लेकर भाजपा ने कसी कमर, विभिन्न मोर्चों पर प्रकोष्ठों व मंडलाध्यक्ष किए नियुक्त

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत, सशक्त करने और लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष सत्य प्रकाश सोनी ने विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के मंडल अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में युवा वर्ग को साथ जोड़ने की जिम्मेदारी सहोड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान विजय चौधरी को सौंपी गई है।

महिला मोर्चा की जिम्मेदारी कौशल्या देवी और कांगड़ा शहर में भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए नरेंद्र चौहान को शहरी भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष सत्य प्रकाश सोनी ने बताया कि स्थानीय विधायक व प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष पवन काजल के दिशा निर्देशों अनुसार विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी का चयन किया गया है।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री के निर्देश, उपायुक्त अनाथ बच्चों के 7 नवबंर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र

भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा की कमान रजनीश धीमान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कमान रोमन सिंह, किसान मोर्चा की जिम्मेदारी संजीव सैनी, ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष अमितेश शाह को बनाया गया है। इन सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को 15 दिन के भीतर विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठ की मण्डल कार्यकारिणी का गठन करने को कहा गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें