कांगड़ा की तस्वीर व तक़दीर बदलेगी भाजपाः काजल

BJP will change the picture and fate of Kangra: Kajal
काजल ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद कांगड़ा को पूरा मान सम्मान मिलने वाला है

कांगड़ाः विधायक पवन काजल ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद कांगड़ा को पूरा मान सम्मान मिलने वाला है। सत्ता में आने के बाद लोग पलम, चंगर और शहर को एक नज़र से देखेंगे। कांगड़ा विस में अपना चुनावी प्रचार करते हुए विधायक काजल ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ये सोलह मांगे रखीं।

मंज़ूर हुई बारह मांगों का चुनाव घोषणा से पहले शुभारंभ भी हो गया। लेकिन वह कांगड़ा विस के लिए इससे भी बढ़कर करना चाहते हैं। इसके लिए जनता का समर्थन वह विकास कार्यों के आधार पर मांग रहे हैं। ताकि भाजपा सरकार आने पर कांगड़ा का अधिमान बढ़े।

यह भी पढ़ेंः PM नरेंद्र मोदी 9 को चंबी में रैली को करेंगे संबोधितः राकेश शर्मा

उन्होंने कहा कि जिस भाजपा पार्टी ने कुछ समय पहले चुनाव का टिकट दिया, उसके बाद उन्हें स्टार प्रचारकों की उस सूची में शामिल कर लिया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शामिल हों। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनेगी, और वह कांगड़ा विस की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदल देंगे।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा