कांगड़ा बीडीसी पर भाजपा का कब्जा

बबीता देवी अध्यक्ष, अनीता देवी उपाध्यक्ष चुनी गईं

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा बीडीसी पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। अध्यक्ष पर बबीता को चुना गया है, जबकि उपाध्यक्ष की कमान अनीता देवी को मिली है। यहां हुए चुनाव में अध्यक्ष बबीता को 14 जबकि उपाध्यक्ष अनीता देवी को 13 मत मिले। इस अवसर कांगड़ा भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे।

उन्होंने इसे पार्टी के आम कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नीतियों की जीत बताया है। इस अवस पर भाजपा पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, पूर्व विधायक संजय चौधरी , भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी, नीतू दामीर व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।