भाजपा महिला मोर्चा महामारी के प्रति लाेगाें काे किया जागरूक

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगडा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के चलते लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही जरूरत मंद व बिना मास्क घूम रहे लोगों को मुफ्त में मास्क वितरित किए गए। बता दें कि मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद के आह्वान पर इस मुहिम में  महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौधरी ने टीम के साथ नेहरू चौंक, तहसील चौंक व बस स्टैंड कांगड़ा में फेस मास्क वितरण का मोर्चा संभाला।

इस दौरान महिला मोर्चा द्वारा दूसरे चरण में 1000 मास्क वितरित किए गए। ये सभी मास्क भाजपा महिला मोर्चा ने स्वंय तैयार किए हैं। इससे पहले भी महिला मोर्चा  ने 600 मास्क वितरण किए चुकी है। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौधरी ने कोरोना महामारी से बचने के लिए बहुत अधिक सावधानियां अपनाने पर बल दिया। इस मौके पर विशेष रूप से प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी, रमेश महेशी, भाजपा कांगड़ा महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौधरी, उपाध्यक्ष चंपा शर्मा, महामंत्री सुदर्शना देवी, निर्मल कांता, सचिव मलिका देवी व सचिव कौशल्या देवी सहित अन्य सदस्य शामिल रहीं।