पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट: दो और घायल महिलाओं ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, PGI में थीं भर्ती

उज्जवल हिमाचल। ऊना

पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट में घायल दो और महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में अब तक आठ महिलाओं की जान जा चुकी है। छह महिलाओं की जहां मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं, अब दो घायल महिलाओं ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। कुल 11 घायलों को चंडीगढ़ रेफर किया गया था।

इनमें से 8 का इलाज एडवांस ट्रामा सेंटर में चल रहा है. कुछ घायल महिलाएं 90 फीसदी से ज्यादा जल चुकी हैं। इनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। अब तीन और महिलाओं की मौत हो गई है।

इनमें से अशकारी (40) और जाफरी की मौत हो गई। फैक्टरी में हुए ब्लास्ट से 70 फीसदी से अधिक शरीर झुलस जाने के कारण दो महिलाओं और एक पुरुष को और एडवांस ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। फैक्टरी में ब्लास्ट होने की वजह से पटाखों के छर्रे घायलों की शरीर में लगे हैं, जिसकी वजह से हालत बेहद ही नाजुक है।