आपदा पीडि़तों की मदद के लिए आगे आई ब्लॉक कांग्रेस

राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने चैतड़ू में भिजवाई राहत सामग्री

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

धर्मशाला विधान सभा के अंतर्गत चैतडू, बगली और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत बोह एवं आसपास के क्षेत्रों में बीते कल हुई प्राकृतिक आपदा से जनजीवन अस्त- व्यस्त हुआ है। इस त्रासदी में दर्जनों परिवार बेघर हुए हैं और कई लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ा है। आपदा की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पीडि़तों के साथ मजबूती से खड़ी है। ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं शक्ति हेल्पलाइन के सदस्यों ने कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा के निर्देशानुसार चैतडू एवं साथ लगते क्षेत्रों में तुरंत मौके पर पहुंच कर पीडि़तों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है और राहत सामग्री पहुंचाई है, साथ ही उनके रहने आदि का भी प्रबन्ध किया है। कांग्रेस प्रसाशन के साथ मिल कर पीडि़तों को राहत पहुंचाने के लिए बचनबद्ध है। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा के ही निर्देशानुसार शाहपुर के वोह-दरिणी में भी प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया के माध्यम से पीडि़त परिवारों को राहत सामग्री भेजी है। कांग्रेस पीडि़त परिवारों के साथ है और आगे भी पीडि़तों को हक़ दिलाने के लिए प्रसाशन एवं सरकार से मांग उठाती रहेगी। साथ ही अपने स्तर पर पीडि़तों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।। सुधीर शर्मा द्वारा जारी किए शक्ति हेल्पलाइन के मोबाइल नंबर 24 घंटे सेवा में उपलब्ध हैं, यदि किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता हो तो वह संपर्क कर सकता है।