ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला ने महात्मा गांधी की पुन्यतिथि पर अर्पित किए श्रृद्धासुमन

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला कार्यालय दाड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुन्यतिथि के उपलक्ष पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला, सेवा देल एवं शहरी कांग्रेस आदि संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत धीमान ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और देश के प्रति दिए उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में दी गई उनकी कुर्बानियों को कभी भूला नहीं जा सकता।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आरपी चोपड़ा ने कहा कि महात्मा गांधी के मूल्यों और पदचिन्हों पर ही देश चल रहा है। प्रदेश सेवादल सोशल मीडिया समन्वयक विक्रमजीत शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा ही पूरे विश्व को एकसूत्र में पिरो सकती है। आज कई बड़े देश महात्मा गांधी के मूल्यों और विचारों पर चलते हुए तरक्की की राह पर हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता जगरूप सुखवाल, रशपाल सिंह, सोम प्रकाश, कै. पृथ्वी सिपहिया एवं चतर सिंह आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।