ब्लॉक कांग्रेस सुंदरनगर डोर-टू-डोर कर रही चुनाव प्रचार

उमेश भारद्वाज। मंडी

ब्लॉक कांग्रेस सुंदरनगर के अध्यक्ष हेमंत शर्मा की अगवाई में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के 13 वार्डों में डोर-टू-डोर वोट मांगने का अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम डोर-टू-डोर जाकर वोट भी मांग रहे हैं और जनता को महंगाई और बेरोजगारी के प्रति अवगत भी करवा रहे हैं। सुंदरनगर की जनता में महंगाई और बेरोजगारी के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जनता से वोट तो मांग रहे हैं, लेकिन आज भाजपा के पास कोई जनता से जुड़ा मुद्दा नहीं है। भाजपा सेना को ढाल बनाकर मंडी लोकसभा संसदीय क्षेत्र में वोट मांग रही है, पर जनता इनकी बातों में अब आने वाली नहीं है। जयराम सरकार का 4 वर्षाें से ज्यादा का कार्यकाल हो चुका है। यदि इस सरकार ने जनता के बारे में सोचा होता और काम किए होते तो आज मुद्दों पर चुनाव लड़ते।

इस मौके पर सुंदरनगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मधुमति, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हितेश शर्मा, पार्षद पार्वती शर्मा, पार्षद गोपाल कपूर, पार्षद विनोद सोनी, सोम कुमार, जिला कांग्रेस सचिव पंडित अरुण प्रकाश आर्य, सोनिया शर्मा, अशोक सेन, राहुल कपूर, अमन सेन, राजेश सेन, रंजीत, प्रवेश शर्मा शैलेंद्र शर्मा अन्य पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।