ब्लॉक कांग्रेस सुंदरनगर ने दी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि

उज्जवल हिमाचल। मंडी

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर सुंदरनगर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के चित्र के सामने फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सोहनलाल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर पार्टी कार्यकर्ता उनके दिखाए मार्ग और प्रदेश के कोने-कोने में किए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे और जिस तरह स्वर्गीय वीरभद्र सिंह प्रदेश की प्रगति और उन्नति के लिए अपना पुरा जीवन दिया है, उससे सभी कार्यकर्ता प्रेरणा लें और उनके बताए मार्ग पर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करें।

यह भी पढ़ेंः RKMV की पहली दृष्टिबाधित छात्रा अब वहीं बनी सहायक प्रोफ़ेसर 

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वभाव से ही संघर्षशील थे। 6 बार हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने वाले वीरभद्र सिंह ने 6 दशक के राजनीतिक जीवन में जनता का भरपूर स्नेह हासिल किया। इस मौके पर पंचायती राज, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।