निफा और कांगड़ा सेवियर संस्था द्वारा आयोजित रक्त शिविर में पहुंचे वन मंत्री

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा स्थित टंडन क्लब में आज निफा और कांगड़ा सेवियर संस्था द्वारा एक रक्त शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्त शिविर का आयोजन शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहीदी को एक नई पहल के साथ मनाने के लिए किया गया। आयोजित रक्त शिविर में माननीय वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया पहुंचे। जिनका स्वागत एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा और प्रदेश भाजपा सचिव एवं अध्यक्ष कांगड़ा सेवियर संस्था वीरेंद्र चौधरी द्वारा किया गया।

मंत्री ने रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से बातचीत की और उनके इस प्रशंसनीय कार्य के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने निफा और कांगड़ा सेवियर दोनों सामाजिक संस्थाओं के कार्यों की भी प्रशंसा की और कहा कि समाज के लिए आप एक बहुत अच्छा कार्य कर रहे हो।

कांगड़ा सेवियर संस्था ने टंडन क्लब कांगड़ा कैंप में 81 यूनिट ब्लड एकत्रित किया। रक्त शिविर के दौरान वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया सहित एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव एवं कांगड़ा सेवियर संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी और कांगड़ा सेवियर संस्था के सदस्य मौजूद रहे।