पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर नगर ने लगाय रक्तदान शिविर

जतिन लाटावा। जोगिंदरनगर

ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर नगर ने आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर देश भर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर राकेश धरवाल् की अध्यक्षता में श्री राम कला मंच जोगिंदर नगर में सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल और ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया और रक्तदान भी किया।

यह भी पढ़ेः- 22 अगस्त तक नहीं अब इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल

स्वर्गीय श्री राजीव गांधी को पूरे भारत वर्ष में भारत के आधुनिक निर्माता के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने भारत में कंप्यूटर क्रांति लायी, पंचायती राज संगठनों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई तथा युवाओं के लिए मतदान करने की उम्र घटाकर उनको भी देश के विकास ने भागीदार बनने का अहम अवसर प्रदान किया। क्षेत्र की समस्त जनता से भी आग्रह रहेगा कि वह भी इस रक्तदान शिविर का हिस्सा बने।