कांगड़ा के बीरता में जमीनी विवाद के चलते खूनी झड़प, 3 घंटे तक चक्का जाम

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा के बीरता में जमीनी विवाद के चलते एक दो पक्षों में मारपीट  के बाद गुस्साए परिजनों और गांव वालों ने चक्का जाम कर दिया। नौ आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई के आश्वासन के बाद लगभग तीन घंटे के बाद लोगों ने एनएच खोला।

हमले में लगभग चार लोग गंभीर घायल हैं जिनमें दो का टांडा में इलाज चल रहा है जबकि दो पीजीआई रेफर कर दिए गए हैं। एसपी कांगड़ा ने विमुक्त रंजन ने बताया कि लगभग नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।