नाइजीरिया में कत्लेआम करने वाले बोको हराम के सरगना ने की आत्महत्या

उज्जवल हिमाचल/ डेस्क

पश्चिम अफ्रीका के देशों में आतंकवाद से कोहराम मचाने वाले इस्लामी ग्रुप बोको हराम का नेता अबूबकर शेकाउ अपने विरोध दल के साथ संघर्ष में मारा गया। द‍ इस्‍लामिक स्‍टेट वेस्‍ट अफ्रीकन प्रोविंस ने अबूबकर को मारने की जिम्मेदारी ली है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स में सुनाई गई एक रिकॉर्डिंग में ISWAP ने यह जानकारी दी। पिछले 12 साल से ऐसी कई सूचना मिली जिनमें कहा गया कि बोको हराम का नेता मारा गया लेकिन इस बार अबूबकर की मौत की पुष्टि हो चुकी है। ISWAP नेता अबू मुसाब अल-बरनावी ने रिकॉर्डिंग में बताया कि 18 मई को हो रही लड़ाई में ISWAP ने उसे घेर लिया था और उसके बाद अबूबकर ने विस्फोट करके खुद की जान लेली। इस्लामिक स्टेट के नेता अबू मुसाब अल-बरनावी ने रिकॉर्डिंग में कहा- इश्वर ने अबूबकर शिकाउ को स्वर्ग भेजकर उसके साथ न्याय किया है।

मौत की हुई पुष्टि

नाइजीरिया और बोको हराम के शोधकर्ताओं ने जो खुफिया रिपोर्ट साझा की है वे भी यही बताती हैं कि अबबूकर मर चुका है। पिछले महीने नाइजीरिया की सेना ने कहा था कि वह अबूबकर की कथित मौत की जांच कर रही है। बोको हराम पर रिसर्च करने वाले बुलामा बुकार्ती बताते हैं कि ISWAP अब लेक चाड में अपनी पकड़ मजबूत बना रहे हैं। लेड चाड अबूबकर शेकाउ का गढ़ हुआ करता था। ISWAP लंबे समय से इसके लिए संघर्ष कर रहा था।