भाजपा सरकार के दोनों इंजन हुए सीज : राजेंद्र राणा

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। सोलन
सोलन नगर निगम चुनाव प्रभारी राजेंद्र राणा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा डब्ल इंजन से तीसरे इंजन पर जाने की बात करती है लेकिन भाजपा के इंजन सीज हो चुके है। व लोन लेकर यह सरकार चल रही है।यह बात उन्होंने नगर निगम चुनावो में वार्ड नंबर एक में चुनाव प्रचार के दौरान कही। इस अवसर पर सोलन में भाजपा के युवा कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह प्रिंस का कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण भाव के चलते करीब 50 भाजपाईयों ने कॉग्रेस का दामन थामा। गुरप्रीत सिंह प्रिंस का ही दम था की जो 50 भाजपाइयों को चुनावी बेला में कांग्रेस में मिलाया गया कि गुरप्रीत सिंह प्रिंस की तीसरी पुश्त है जो कांग्रेस के सेवा में जुटी है।

वही राजेंद्र राणा ने भी लोगो को आश्वस्त किया कि वार्ड के लोगो की जो भी समस्याए प्रिंस द्वारा उनके समक्ष रखे है उन्हें प्रमुखता से हल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा की वार्ड में गुरप्रीत जैसे कार्यकर्ताओं की वजह से पार्टी को मजबूती मिलती है। बात करते हुए कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र राणा ने बताया कि भाजपा पूरी तरह से विकास में विफल रही है। डबल इंजन कार्य नहीं कर रहे तिसरे इंजन की आस है लेकिन ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के देश प्रदेश के इंजन सीज हो गये है। जिसके चलते पर अब यह इंजन लोन पर चल रहे है विकास ठप है।