वास्‍तु दोष को दूर करता है कपूर, नकारात्मक ऊर्जा को भी करता है दूर

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी घर में वास्तु दोष होने से सुख शांति एवं पारिवारिक उन्नति में बाधा पैदा होती
है। वास्तु दोष के कारण पनपने वाली नकारात्मक ऊर्जा से व्यक्ति के भाग्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के दोष दूर करने के लिए कपूर को महत्वपूर्ण एवं कारगर माना जाता है। कपूर के
कुछ ऐसे उपाय हैं, जो वास्तु दोष को दूर करने में मदद करते हैं।

यदि घर में वास्‍तु दोष है तो सभी कमरों के कोने में कपूर की टिकिया रख दें। जब वह टिकियां गलकर खत्म हो
जाए तो उसी स्थान पर दूसरी टि‍किया रख दें। इससे घर में रहने वाले लोगों पर वास्तु दोष का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

घर में रोज सुबह-शाम कपूर को देशी घी में डुबोकर जलाएं और चारों तरफ घुमाएं। इससे घर में सकारात्मक
ऊर्जा का संचार होता है.साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है। रात में रसोई का काम खत्‍म होने के बाद
साफ-सुथरी एक कटोरी में लौंग और कपूर जलाना लाभकारी माना जाता है। इससे घर-परिवार में बरकत होने
के साथ ही भंडार भी सदैव भरे रहेंगे।

कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती या काम होते-होते रूक जाते हैं। ऐसे में वास्तु के
अनुसार कटोरी में नियमित रूप से लौंग और कपूर जलाकर पूरे घर में घुमाएं। इससे बाधाएं दूर होंगी और काम
बनने लगेंगे।