कैंसर पीड़ित लत्ता को मदद की है दरकार…! पीजीआई में चल रहा इलाज

मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री सुख्खू से मांगी मदद की गुहार

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

जिला कांगडा के ब्लॉक फतेहपुर की पंचायत सिद्धपुरघाड़ के बार्ड नंबर 8 में कैंसर के इलाज में तंगहाल हो चुका मजदूर का परिवार आज दो वक्त की रोटी के लिए परेशान है। पीजीआई चंडीगढ़ में पीड़ित का इलाज चल रहा है। वहीं मजबूर गरीब परिवार का मुखिया बच्चों की परवरिश करे या बेटी का इलाज। जानकारी के अनुसार सिद्धपुरघाड़ की बेटी लत्ता चौधरी पिछले 4 माह से बीमार चल रही है। परिवार के मुताबिक उसे असाध्य रोग के बारे में जानकारी दो माह के पहले जांच के बाद हुई।

गरीबी के कारण बड़ी मुश्किल से दो महीने ही इलाज करा पाया और मेहनत मजदूरी से एकत्र की गई। रकम सब दो महीने में ही खर्च हो गई। कई लोगों से कर्ज लेकर भी इलाज में लगाया लेकिन अब और कर्ज की आस टूटी है और एक.एक पैसे को मर्ज ने मोहताज बना दिया। बेटी लत्ता के इलाज पर करीब सात से आठ लाख की दरकरार है। जिस से परिवार को दानी सज्जनों का इंतजार है। गंभीर बीमारी से पीड़िता बेटी लत्ता राजकिय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुरघाड़ की 11वीं की छात्रा है। स्कूल स्टाफ व बच्चे भी बेटी की इस बुरे वक्त मे कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

यह भी पढ़ेंः लापरवाही की भेंट चढ़ा शिक्षा का मंदिर …! धर्मशाला के CU के कैंपस का निर्माण कार्य

उन्होंने अपनी जेब से करीब एक लाख रुपए इक्ट्ठा कर पीड़िता के परिवार को मदद दी तो अपने आस पड़ोस से भी इस बेटी के ईलाज के लिए धन दान देने का मुहिम छेड़े हुए हैं। स्कूल के बच्चों व परिवार ने दानी सज्जनों से सहायता करने की गुहार लगाई है। वहीं स्कूल प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र व अन्य स्टाफ के साथ-साथ स्कूली बच्चांे ने लोगों से इस दुख की घड़ी मे पीड़िता परिवार का साथ देने की गुहार लगाई है। कैंसर बीमारी से पीड़ित परिवार ने प्रखंड प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, विधायक व सांसद से गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुख्खू से मीडिया के माध्यम से मदद मांगी गई है। इसी के चलते दानी सज्जनों के लिए एकाऊंट नंबर भी जारी किया गया है।

नाम रिना देवी पीड़िता की माता )
A/c :- 0768001700021958
Ifsc code :- punb0076800
बैंक का नाम: PNB
शाखा:- लब (ज्वाली कांगडा
ph. 8628907335

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें