कांगड़ा शहर के लोगों के लिए खुशखबरी..! अब अपका घर होगा चोरों से सुरक्षित

कांगड़ा में नितिन टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज के नाम पर सीसीटीवी कैमरे के शोरूम का हुआ शुभारंभ

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

सीसीटीवी कैमरा का शोरूम नितिन टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज के नाम पर कांगड़ा-धर्मशाला रोड, घूरकुड़ी (कांगड़ाऑ) में शुभारंभ के अवसर पर शहर के मुख्य व्यवसायी एवं गणमान्य लोग, जिनमें कांगड़ा व्यवहार मंडल के उपाध्यक्ष रमेश महेशी, निगम त्रिवेदी, अशोक वर्मा, नरेंद्र, अरविंद मिश्रा, नगर परिषद कांगड़ा के कार्यकारी अधिकारी, चमन लाल, पार्षद, अशोक शर्मा, श्रीमती अनुराधा, पुष्पा चौधरी आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नितिन टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज के मालिक नितिन चौधरी, जो मूल रूप से जिला कांगड़ा से संबंध रखते हैं, उन्होंने हिमाचल में अपने शोरूम के खोले जाने की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि उनके उत्पाद प्रत्येक होलसेल एवं रिटेल खरीददारों के लिए, उचित मापदंडों एवं मूल्य के साथ उपलब्ध हैं। जिनमें आधुनिक टेक्नोलॉजी से युक्त विभिन्न प्रकार के सीसीटीवी कैमरा एवं कंप्यूटर आदि से संबंधित सभी प्रकार की एसेसरीज भी शामिल है।

उन्होंने कहां कि उनके सभी उत्पादों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए वह पिछले कई वर्षों से अपनी चंडीगढ़ स्थित मुख्य शाखा से हिमाचल प्रदेश में अपने सामान को विक्रय कर रहे हैं मगर अब कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में अपनी इस शाखा को खोलकर वह अपने ग्राहकों को उन्हीं के शहर में शीघ्र अपनी सेवाएं प्रदान करने में और भी अधिक सक्षम होंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें