पूरे देश में आज राखी के पवित्र त्यौहार की धूम

अंकित वालिया। कांगड़ा

पूरे देश में आज राखी के पवित्र त्यौहार की धूम है। इस पर्व पर बहने अपने भाइयों की कलाई में विभिन्न प्रकार की राखी बांधती है। इसी कड़ी में कांगड़ा महिला मोर्चा की सदस्यों ने आज रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार को मिलकर मनाया।


जिसमे महिला मोर्चा की अध्यक्षया रेखा चौधरी, उपाध्यक्षया अनुराधा, मीडिया प्रभारी शिवानी, आईटी प्रभारी आशा शर्मा ने उप मंडल कार्यालय कांगड़ा में पहुंचकर आज एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर, डीएसपी सुनील राणा व तहसीलदार कांगड़ा को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार मनाया।